GiridihGiridih jharkhand
देवरी: मकडीहा गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
रिपोर्टर – चंदन राय
जमुआ–देवघर मुख्य मार्ग पर स्थित देवरी थाना क्षेत्र के मकडीहा गांव के पास गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान राम विनय सिंह (उम्र लगभग 25 वर्ष), निवासी – देवरी थाना क्षेत्र, के रूप में की गई है।
घायल युवक की पहचान दीपक कुमार (उम्र लगभग 30 वर्ष), निवासी – इसी क्षेत्र, के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
घटना के बाद इलाके में अफरा–तफरी का माहौल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रक को जब्त करने और आगे की जांच में जुट गई है।




