GiridihGiridih jharkhand

फतेहपुर लौटते वक्त युवक की संदिग्ध मौत, जंगल से बरामद हुई लाश — ग्रामीणों ने हत्या की जताई आशंका

📰 रिपोर्टर – चंदन राय
📍 लोकेशन – देवरी, गिरिडीह

गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। उपेंद्र यादव (29 वर्ष), पिता पलकधारी यादव, निवासी—ग्राम जगशीमर, थाना भेलवाघाटी—अपनी बहन के घर फतेहपुर आए हुए थे। घर वापस लौटने के दौरान उनके साथ अनहोनी हो गई।

शनिवार की सुबह उपेंद्र यादव की लाश जमुनिया–फतेहपुर मोड़ के जंगल में मिली। स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर देवरी स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।

ग्रामीणों का आरोप है कि उपेंद्र की हत्या की गई है। मृतक के शरीर पर मौजूद चोट के निशानों को देखकर भी ग्रामीणों की आशंका और गहरी हो गई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी।

मृतक उपेंद्र यादव अपने पीछे माता-पिता और तीन छोटी बेटियों को छोड़ गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

📌 समाचार लिखे जाने तक घटना की पुष्टि  नहीं हो पाई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!