गिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

गिरिडीह। माननीय न्यायालय, गिरिडीह से निर्गत अलग-अलग मामलों में जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के तहत थाना हिरोडीह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल पांच वारंटी अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में G.R. 966/2008 के वारंटी अभियुक्त मिठू उर्फ मिथलेश मंडल, पिता तालों मंडल, साकिन बंगारो शामिल हैं। वहीं G.R. 1351/16 के वारंटी अभियुक्त शंकर वर्मा, पिता श्यामलाल महतो, ग्राम करिहारी को भी गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा माननीय न्यायालय से निर्गत G.R. 2368/16 के वारंटी अभियुक्त मुंशी यादव, पिता स्व. जगदीश यादव तथा F.C. 1111/19 के वारंटी अभियुक्त अकलू राय, पिता अंगन राय और नारायण पंडित, पिता बंधु पंडित (दोनों साकिन ढिबीटांड़) को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
सभी अभियुक्त थाना हिरोडीह, जिला गिरिडीह क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस द्वारा सभी पांचों अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार कर उचित मार्ग रक्षा दल के साथ स्कॉर्ट करते हुए माननीय न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।




