GiridihGiridih jharkhand

झोपड़ीनुमा घर में लगी आग, घर–गृहस्थी व बकरी जलकर राख

रिपोर्टर: चंदन राय

लोकेशन: जमुआ

गिरिडीह जिला अंतर्गत प्रखंड जमुआ के पंचायत चरघरा स्थित ग्राम पोडैया में मंगलवार की रात को एक दर्दनाक घटना सामने आई। सीताराम ठाकुर (पिता– डेगान ठाकुर) के झोपड़ीनुमा घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा घर जलकर राख हो गया।

आग लगने की इस घटना में घर में रखा चावल, कपड़े, बर्तन सहित अन्य घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। वहीं, घर में बंधी एक बकरी भी आग की चपेट में आकर जलकर मर गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है।

सूचना मिलने पर मौके पर जमुआ JLKM के प्रखंड अध्यक्ष संतोष यादव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हालचाल जाना। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल राहत सामग्री, राशन, पानी एवं रहने के लिए आवास उपलब्ध कराने की मांग की।

ग्रामीणों ने भी प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द मुआवजा एवं सरकारी सहायता देने की गुहार लगाई है। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन इस घटना से पूरा गांव शोक में डूबा हुआ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!