
जमुआ (गिरिडीह): जमुआ थाना में प्रशासनिक बदलाव के तहत आज विभूति देव ने विधिवत रूप से थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व जमुआ थाना के थाना प्रभारी मणिकांत कुमार थे, जबकि उनके स्थानांतरण के बाद थाना का प्रभार इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार दास के पास था।
आज औपचारिक प्रक्रिया के तहत इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार दास से प्रभार लेकर विभूति देव ने जमुआ थाना की कमान संभाली। पदभार ग्रहण के दौरान थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि विभूति देव इससे पूर्व बेंगाबाद थाना क्षेत्र में JSI (जूनियर सब-इंस्पेक्टर) के पद पर कार्यरत थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था, जनसंपर्क और पुलिसिंग को लेकर सक्रिय भूमिका निभाई है।
पदभार ग्रहण करने के बाद विभूति देव ने कहा कि जमुआ थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना, अपराध नियंत्रण, आम जनता से बेहतर समन्वय और निष्पक्ष पुलिसिंग उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने आम लोगों से सहयोग की अपील भी की।




