Giridih jharkhandटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशराज्यलोकल न्यूज़
Trending

गिरिडीह पुलिस की जनहित पहल: बिरहोर कॉलोनी में कंबल वितरण, विधि-व्यवस्था की समीक्षा बैठक

गिरिडीह | 13 जनवरी 2026:  गिरिडीह पुलिस एवं आम जनता के बीच आपसी समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए आज दिनांक 13 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह द्वारा सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत अमनारी पंचायत के बिरहोर कॉलोनी का दौरा किया गया। इस दौरान कड़ाके की ठंड से बचाव हेतु जरूरतमंद बिरहोर समुदाय के लोगों के बीच कंबल एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने मौके पर बिरहोर समुदाय के लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली तथा गिरिडीह पुलिस की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस मानवीय पहल से क्षेत्र में पुलिस–जनता संबंधों को मजबूती मिली और पुलिस के प्रति विश्वास का वातावरण बना।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक के साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (बगोदर–सरिया) सहित संबंधित थाना/ओपी प्रभारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरांत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बगोदर–सरिया के कार्यालय में सभी संबंधित पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र की विधि-व्यवस्था की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान आगामी दिनों में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

 

गिरिडीह पुलिस की यह पहल न केवल सामाजिक सरोकारों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, बल्कि जनसमुदाय के साथ भरोसेमंद संबंध स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित हो रही है।

NAWIN RAJ TIGER (JH / BR HEAD)

झारखंड और बिहार का सबसे भरोसेमंद हिंदी रीजनल न्यूज़ चैनल। यहाँ पाएँ – 📰 ताज़ा खबरें ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 🏛 राजनीतिक अपडेट 🌍 राज्य और देश की प्रमुख घटनाएँ हमारा उद्देश्य है – तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार आप तक पहुँचाना। झारखंड-बिहार की हर छोटी-बड़ी ख़बर के लिए बने रहिए हमारे NO1NEWS JHARKHAND, BIHAR के साथ। Mob: 8797907771

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!