JLKM की देवरी में विधानसभा स्तरीय बैठक, संगठन विस्तार और जनसमस्याओं पर हुई चर्चा

रिपोर्टर: चंदन राय
लोकेशन: देवरी
गिरिडीह जिला अंतर्गत देवरी प्रखंड मुख्यालय में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के बैनर तले एक महत्वपूर्ण विधानसभा स्तरीय आहूत बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता देवरी प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार वर्मा ने की।
बैठक में संगठन को पुनः मजबूत एवं विस्तार देने, साथ ही आम जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाने के लिए पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर सक्रियता बढ़ाने की आवश्यकता है, ताकि जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके।
इस बैठक में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रोहित दास, केंद्रीय पूर्व सचिव शैलेश सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता सिंह, जिला उपाध्यक्ष मुकेश यादव, जमुआ प्रखंड अध्यक्ष संतोष यादव, देवरी प्रखंड अध्यक्ष रंजीत वर्मा, जमुआ कोषाध्यक्ष सहित JLKM के प्रखंड एवं पंचायत स्तर के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में संगठन को मजबूती देने और जनसमस्याओं के समाधान हेतु सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया।



