नेकपूरा पंचायत में गणतंत्र दिवस समारोह, विकास और स्वच्छता का दिया गया संदेश

रिपोर्टर: चंदन राय
लोकेशन: देवरी
देवरी (गिरिडीह):
गणतंत्र दिवस के अवसर पर देवरी प्रखंड अंतर्गत नेकपूरा पंचायत में पंचायत की मुखिया अहिल्या देवी के नेतृत्व में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

इस मौके पर मुखिया अहिल्या देवी ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पंचायत में किए गए विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंचायत क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जा रहा है, वहीं ग्रामीणों को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिसमें ग्रामीणों को साफ-सफाई बनाए रखने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। मुखिया ने कहा कि पंचायत का सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब सभी ग्रामीण मिलकर विकास कार्यों में भागीदारी निभाएँ।
गणतंत्र दिवस के इस आयोजन में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली और लोगों ने पंचायत के विकास को लेकर अपने विचार भी साझा किए।




