GiridihGiridih jharkhandhttps://no1newsjharkhandbihar.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifJamuaJharkhand

मकर संक्रांति पर चरघरा पंचायत में बीडीओ ने किया चूड़ा-तिलकुट व बच्चों को चॉकलेट वितरण

जमुआ (गिरिडीह) से संवाददाता  रिपोर्ट

गिरिडीह जिला अंतर्गत जमुआ प्रखंड के चरघरा पंचायत में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के द्वारा सामाजिक सौहार्द और जनकल्याण की मिसाल पेश करते हुए चूड़ा, तिलकुट एवं बच्चों के बीच चॉकलेट का वितरण किया गया।

इस अवसर पर ग्रामीणों और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्व की खुशियाँ सभी के साथ साझा करना एवं बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना रहा। बीडीओ साहब ने मकर संक्रांति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ पर्व मनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से JLKM प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव एवं पंचायत समिति सदस्या श्रीमती सोनिया देवी उपस्थित रहीं। उन्होंने भी आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और प्रशासन व जनता के बीच बेहतर तालमेल बनता है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय ग्रामीणों का भी सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!