Giridih jharkhandखेलदिल्ली NCRदुनियादेशराज्यलोकल न्यूज़
Trending

सरस्वती पूजा पर एशियन कॉन्वेंट स्कूल, बारसोली में निशुल्क नामांकन | 50 छात्रों का एडमिशन

गिरिडीह | बारसोली: मां सरस्वती पूजा के पावन अवसर पर एशियन कॉन्वेंट स्कूल, बारसोली में विशेष रूप से निशुल्क नामांकन अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत कुल 50 नए विद्यार्थियों का नामांकन किया गया।

विद्यालय प्रबंधन द्वारा बताया गया कि एशियन कॉन्वेंट स्कूल, बारसोली विगत कई वर्षों से क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर अनुशासन प्रदान करता आ रहा है। सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के उद्देश्य से यह विशेष निशुल्क नामांकन अभियान चलाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह विद्यालय परिसर में विधिवत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ की गई। पूजा संपन्न होने के पश्चात नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हुई, जिसमें अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

नामांकन कार्यक्रम के बाद नंबर वन न्यूज़ चैनल के स्थानीय संवाददाता नवीन कुमार उर्फ नवीन राज टाइगर ने ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर विद्यालय के शिक्षकों एवं प्रबंधन से विशेष बातचीत की। इस दौरान शिक्षकों ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन और बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर विस्तार से जानकारी साझा की।

देखिए पूरी ग्राउंड रिपोर्ट नंबर वन न्यूज़ चैनल पर।

NAWIN RAJ TIGER (JH / BR HEAD)

झारखंड और बिहार का सबसे भरोसेमंद हिंदी रीजनल न्यूज़ चैनल। यहाँ पाएँ – 📰 ताज़ा खबरें ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 🏛 राजनीतिक अपडेट 🌍 राज्य और देश की प्रमुख घटनाएँ हमारा उद्देश्य है – तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार आप तक पहुँचाना। झारखंड-बिहार की हर छोटी-बड़ी ख़बर के लिए बने रहिए हमारे NO1NEWS JHARKHAND, BIHAR के साथ। Mob: 8797907771

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!