डीसी रामनिवास यादव की अध्यक्षता में मतदान कर्मियों का रेंडमाइजेशन पूरा…

गिरिडीह, 11 फरवरी 2026:- नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 के सफल, निष्पक्ष एवं सुचारु संचालन के उद्देश्य से आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)–सह–उपायुक्त, श्री रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में मतदान कर्मियों का द्वितीय रेंडमाइजेशन संपन्न कराया गया। रैंडमाइजेशन के अंतर्गत मतदान केंद्रों पर तैनात किए जाने वाले पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम मतदान पदाधिकारी, द्वितीय मतदान पदाधिकारी, तृतीय मतदान पदाधिकारी, चतुर्थ मतदान पदाधिकारी, माइक्रो ऑब्जर्वर एवं अन्य निर्वाचन कर्मियों का कंप्यूटराइज्ड माध्यम से चयन किया गया। इस दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि सभी कर्मियों की तैनाती पूर्णत रैंडम तरीके से हो तथा किसी भी व्यक्ति को पूर्व में उसके कार्यस्थल या क्षेत्र की जानकारी न हो। रैंडमाइजेशन की प्रक्रिया जिला निर्वाचन पदाधिकारी की देखरेख में एवं संबंधित कोषांगों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुई।

प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के सभी मानकों का पालन किया गया। रैंडमाइजेशन के पश्चात कर्मियों को उनके दायित्वों एवं मतदान दिवस से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। इस दौरान सभी आवश्यक तकनीकी एवं प्रशासनिक मानकों का पालन किया गया। प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात सभी संबंधित कर्मियों को उनके मतदान केंद्र, दायित्व एवं चुनावी जिम्मेदारियों की जानकारी प्रदान की गई। यह रेंडमाइजेशन प्रक्रिया जिले के अंतर्गत नगर निगम गिरिडीह, नगर पंचायत बड़की सरैया एवं धनवार नगर पंचायत क्षेत्र के लिए संपन्न कराई गई। निर्वाचन कार्य के लिए जिले में कुल 166 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
द्वितीय रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया के दौरान उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त, सामान्य प्रेक्षक गिरिडीह नगर निगम, शब्बीर अहमद, सामान्य प्रेक्षक, बड़की सरैया नगर पंचायत, सामान्य प्रेक्षक, धनवार नगर पंचायत, उप निर्वाचन पदाधिकारी, श्री तेज कुमार हांसदा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी निर्वाची पदाधिकारी, नगर निकाय चुनाव एवं जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहे।



