गिरिडीह: झारखंड में गरीब और छोटे व्यवसायियों को परेशान किए जाने का एक मामला सामने आया है। गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड के द्वारपहरी निवासी भुवनेश्वर प्रसाद वर्मा ने बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि उनका एक छोटा मिल चलता है, जहां मिर्च, सरसों और गेहूं की पिसाई का काम किया जाता है। यह मिल प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME योजना) के तहत संचालित है, जिसका आवेदन संख्या 12032923823911 है तथा बिजली कनेक्शन एलटीआई उपभोक्ता संख्या JMLTDB017 के नाम से दर्ज है।

पीड़ित का आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मी लगातार उन्हें परेशान कर रहे हैं और उनके मिल का बिजली कनेक्शन भी काट दिया गया है, जिससे उनका रोजगार प्रभावित हो गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में वे पहले भी कई बार विभागीय अधिकारियों को लिखित आवेदन दे चुके हैं और अब भी न्याय की मांग कर रहे हैं।

इस पूरे मामले को लेकर नंबर वन न्यूज़ चैनल के स्थानीय संवाददाता नवीन कुमार उर्फ नवीन राज टाइगर ने बिजली विभाग के संबंधित अधिकारियों से टेलिफोनिक माध्यम से संपर्क कर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया, लेकिन किसी भी अधिकारी ने कॉल रिसीव नहीं किया।

अब देखना यह होगा कि खबर प्रसारित होने के बाद बिजली विभाग के अधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं। यदि खबर चलने के बाद विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया या जानकारी दी जाती है, तो उसे भी नंबर वन न्यूज़ चैनल पर प्रमुखता से दिखाया जाएगा।





