https://no1newsjharkhandbihar.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifदेश
Trending

राज्यपाल संतोष गंगवार का गिरिडीह आगमन, देवघर रवाना होने से पूर्व लिया हालचाल

NO1NEWS GIRIDIH: राज्यपाल संतोष गंगवार शनिवार को दोपहर 12 बजे रांची से देवघर जाते समय गिरिडीह स्थित नए परिसदन भवन में कुछ समय के लिए रुके।

राज्यपाल संतोष गंगवार शनिवार को दोपहर 12 बजे रांची से देवघर जाते समय गिरिडीह स्थित नए परिसदन भवन में कुछ समय के लिए रुके। उनके साथ एडीसी भी मौजूद थे। इस मौके पर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार, एसडीपीओ जितवाहन, डीएसपी नीरज सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे सहित कई अन्य अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

राज्यपाल का स्वागत उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने बुके भेंट कर किया। इस दौरान राज्यपाल ने उपायुक्त से जिले के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और गिरिडीह की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। इसके उपरांत वे देवघर के लिए रवाना हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!