Giridih jharkhandhttps://youtu.be/6-Zp-8ClT0c?si=Zd_UiVI2JhyCvJGU

गाण्डेय: चेंगरबासा गांव में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ।

लोकेशन गिरिडीह : रिपोर्टर नवीन राज टाइगर

गाण्डेय विधानसभा क्षेत्र के अलगुंदा पंचायत अंतर्गत ग्राम चेंगरबासा में श्री श्री 108 श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताहित ज्ञान यज्ञ का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। रविवार को इस पावन अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें 301 कुमारी कन्याओं और महिलाओं ने भाग लिया।

इस कलश यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह जिला परिषद की अध्यक्ष श्रीमती मुनिया देवी उपस्थित रहीं। उनके साथ युवा समाजसेवी मनीष कुमार भी मौजूद रहे। श्रीमती मुनिया देवी ने यज्ञ समिति को शुभकामनाएं दीं और समस्त गिरिडीह वासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस धार्मिक आयोजन से संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया। गांव जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में स्थानीय मुखिया श्री भागीरथ मंडल और लेदा के पूर्व मुखिया राजेश प्रसाद वर्मा, छटू महतो, संतोष प्रसाद वर्मा, संदीप वर्मा, किरण वर्मा, हीरालाल वर्मा, उपेंद्र वर्मा, रंजीत कुमार वर्मा, सुनील कुमार वर्मा, प्रद्युम्न वर्मा, प्रकाश वर्मा, कृष्ण कुमार वर्मा, प्रवीण वर्मा, दिलीप वर्मा, रामकिशोर सिंह, ललन राम, प्रमोद कुमार वर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

NAWIN RAJ TIGER (JH / BR HEAD)

झारखंड और बिहार का सबसे भरोसेमंद हिंदी रीजनल न्यूज़ चैनल। यहाँ पाएँ – 📰 ताज़ा खबरें ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 🏛 राजनीतिक अपडेट 🌍 राज्य और देश की प्रमुख घटनाएँ हमारा उद्देश्य है – तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार आप तक पहुँचाना। झारखंड-बिहार की हर छोटी-बड़ी ख़बर के लिए बने रहिए हमारे NO1NEWS JHARKHAND, BIHAR के साथ। Mob: 8797907771

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!