Giridih jharkhandhttps://youtu.be/6-Zp-8ClT0c?si=Zd_UiVI2JhyCvJGU

बेंगाबाद प्रखंड के डेलियापथर में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब अंबेडकर की 134वीं जयंती।

NO1NEWS: रिपोर्टर नवीन राज टाइगर

गिरिडीह, 14 अप्रैल 2025:
आज बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत कर्णपुरा पंचायत के डेलियापथर गांव में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और बाबा साहेब के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर बेंगाबाद प्रखंड के रविदास समाज के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष श्री छोटेलाल दास, कर्णपुरा पंचायत के उपमुखिया श्री भुनेश्वर दास, वार्ड सदस्य श्री मणिलाल दास, सामाजिक कार्यकर्ता श्री शिबू प्रसाद वर्मा, श्री लूटू दास, श्री राजू दास, श्री चंद्रिका वर्मा, श्री महेंद्र दास, श्री किशोरी दास सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे। और वही करणपुरा पंचायत के LAC एजेंट एवं समाजसेवी शिबू प्रसाद वर्मा ने भी अपने बातों को रखा।

सभी वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने न केवल समाज के वंचित वर्गों को अधिकार दिलाया, बल्कि समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व की भावना को संविधान के माध्यम से स्थापित किया।

कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने युवाओं से अपील की कि वे शिक्षा को अपना हथियार बनाएं और सामाजिक न्याय एवं समरसता की दिशा में कार्य करें।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि वे बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलकर एक समतामूलक और विकसित समाज के निर्माण में योगदान देंगे।

NAWIN RAJ TIGER (JH / BR HEAD)

झारखंड और बिहार का सबसे भरोसेमंद हिंदी रीजनल न्यूज़ चैनल। यहाँ पाएँ – 📰 ताज़ा खबरें ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 🏛 राजनीतिक अपडेट 🌍 राज्य और देश की प्रमुख घटनाएँ हमारा उद्देश्य है – तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार आप तक पहुँचाना। झारखंड-बिहार की हर छोटी-बड़ी ख़बर के लिए बने रहिए हमारे NO1NEWS JHARKHAND, BIHAR के साथ। Mob: 8797907771

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!