https://youtu.be/6-Zp-8ClT0c?si=Zd_UiVI2JhyCvJGUदेश

मधुपुर: उर्दू मिडिल स्कूल में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, मोहम्मद अरशद बने अध्यक्ष।

स्कूल प्रबंधन में नई ऊर्जा लाने की तैयारी, बड़ी संख्या में अभिभावकों ने लिया हिस्सा।

मधुपुर, देवघर। देवघर जिला के मधुपुर प्रखंड अंतर्गत खलासी मोहल्ला वार्ड नंबर 4 स्थित उर्दू मिडिल स्कूल में बुधवार सुबह विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। सुबह 8 बजे से शुरू हुई इस बैठक में विद्यालय के सभी बच्चों के माता-पिता ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

 

बैठक का मुख्य उद्देश्य स्कूल की नई प्रबंधन समिति का गठन करना था, क्योंकि पुरानी समिति का कार्यकाल पूर्ण हो चुका था। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार यह पुनर्गठन प्रक्रिया राज्यभर में चलाई जा रही है।

 

नवगठित समिति में मोहम्मद अरशद को अध्यक्ष और नासरीन बानो को संयोजिका चुना गया। बैठक की निगरानी बीआरपी मनोज कुमार और सीआरपी मोहम्मद असलम निजामी ने की। चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ पूरा किया गया, जिसमें सभी अभिभावकों की सहमति शामिल रही।

 

इस मौके पर नगर अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन, अंसार रज़ा, सिकंदर रज़ा, हसन जान, समीम, पिंटू, और सहजादा सलीम सहित कई अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

 

स्थानीय समुदाय को उम्मीद है कि नवगठित समिति स्कूल के विकास के लिए ठोस कदम उठाएगी और विद्यार्थियों के हित में काम करेगी।

NAWIN RAJ TIGER (JH / BR HEAD)

झारखंड और बिहार का सबसे भरोसेमंद हिंदी रीजनल न्यूज़ चैनल। यहाँ पाएँ – 📰 ताज़ा खबरें ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 🏛 राजनीतिक अपडेट 🌍 राज्य और देश की प्रमुख घटनाएँ हमारा उद्देश्य है – तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार आप तक पहुँचाना। झारखंड-बिहार की हर छोटी-बड़ी ख़बर के लिए बने रहिए हमारे NO1NEWS JHARKHAND, BIHAR के साथ। Mob: 8797907771

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!