Giridih jharkhandराज्य

सदर अस्पताल गिरिडीह में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण।

गिरिडीह, 19 अप्रैल 2025:- सदर अस्पताल गिरिडीह में आज आधुनिक ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण माननीय मंत्री श्री इरफान अंसारी (स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड सरकार) एवं माननीय मंत्री श्री सुदिव्य कुमार (नगर विकास, उच्च व तकनीकी शिक्षा, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग) द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री इरफान अंसारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता है। इस यूनिट से मरीजों को रक्त के घटकों जैसे आरबीसी, प्लेटलेट्स व प्लाज्मा की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी, जिससे गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को राहत मिलेगी।

माननीय मंत्री श्री सुदिव्य कुमार ने इसे स्वास्थ्य क्षेत्र की एक बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि अब थैलेसीमिया एवं अन्य गंभीर रोगों से ग्रसित मरीजों को संपूर्ण रक्त की जगह आवश्यक घटक ही मिल सकेंगे, जिससे रिकवरी बेहतर होगी और रक्त की बर्बादी रुकेगी।

उपायुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि इस सुविधा से अब मरीजों को दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन द्वारा सदर अस्पताल को रक्त केंद्र संचालन की अनुमति मिलने से 1000 यूनिट ब्लड संग्रहण की क्षमता भी विकसित हो चुकी है।

ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट एक ऐसी तकनीक है, जो रक्त को उसके घटकों में विभाजित कर, जरूरत के अनुसार मरीजों को उपयुक्त इलाज उपलब्ध कराती है। यह सुविधा विशेष रूप से गर्भवती महिलाएं, दुर्घटना पीड़ित एवं थैलेसीमिया के मरीजों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी।

NAWIN RAJ TIGER (JH / BR HEAD)

झारखंड और बिहार का सबसे भरोसेमंद हिंदी रीजनल न्यूज़ चैनल। यहाँ पाएँ – 📰 ताज़ा खबरें ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 🏛 राजनीतिक अपडेट 🌍 राज्य और देश की प्रमुख घटनाएँ हमारा उद्देश्य है – तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार आप तक पहुँचाना। झारखंड-बिहार की हर छोटी-बड़ी ख़बर के लिए बने रहिए हमारे NO1NEWS JHARKHAND, BIHAR के साथ। Mob: 8797907771

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!