देश

पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन – अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल का आक्रोश प्रदर्शन।

समस्तीपुर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के बैनर तले रविवार को स्थानीय कार्यकर्ताओं और हिंदू समाज के लोगों ने पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर लगातार हो रहे अत्याचार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पश्चिम बंगाल सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका।

इस मौके पर हिंदू हेल्पलाइन के जिला मंत्री बसंत सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में जिहादी तत्वों द्वारा हिंदू समाज के लोगों पर बर्बर हमला किया गया है, जो अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक धार्मिक हमला नहीं है, बल्कि यह देश के मूल सांस्कृतिक स्वरूप पर कुठाराघात है। बसंत सिंह ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार इन कट्टरपंथी ताकतों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, बल्कि उन्हें अप्रत्यक्ष रूप से संरक्षण दे रही है। इससे ऐसे असामाजिक तत्वों का मनोबल बढ़ता जा रहा है और हिंदू समाज की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो गया है।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र ही राज्य सरकार ने कठोर कदम नहीं उठाए, तो राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के विभाग अध्यक्ष रविशंकर पांडे, जिला अध्यक्ष रितेश पांडे, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष गौरव कुमार, उपाध्यक्ष सुजीत सिंह, मंत्री कुंदन केसरी, कार्यकारिणी सदस्य शुभम झा, हिंदू हेल्पलाइन अध्यक्ष रामबाबू गुप्ता, नगर अध्यक्ष श्याम राणा, नगर महामंत्री उदय चंद्रवंशी, नगर अध्यक्ष राहुल चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष अमन चंद्रवंशी, सदर प्रखंड उपाध्यक्ष विशाल विश्वकर्मा और अनूप राय सहित संगठन के तमाम प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।

इसके अलावा इंडिया हेल्थ लाइन अध्यक्ष चुरामन, तथा हिंदू समाज के सक्रिय कार्यकर्ता अनिल राय, अंशु यादव, छोटू यादव, सोनू यादव समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में पश्चिम बंगाल सरकार से मांग की कि हिंदुओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ लेकिन कार्यकर्ताओं ने यह स्पष्ट कर दिया कि यदि हिंदू समाज पर ऐसे ही हमले होते रहे और सरकार चुप्पी साधे रही, तो आने वाले समय में यह विरोध और भी उग्र रूप ले सकता है।

NAWIN RAJ TIGER (JH / BR HEAD)

झारखंड और बिहार का सबसे भरोसेमंद हिंदी रीजनल न्यूज़ चैनल। यहाँ पाएँ – 📰 ताज़ा खबरें ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 🏛 राजनीतिक अपडेट 🌍 राज्य और देश की प्रमुख घटनाएँ हमारा उद्देश्य है – तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार आप तक पहुँचाना। झारखंड-बिहार की हर छोटी-बड़ी ख़बर के लिए बने रहिए हमारे NO1NEWS JHARKHAND, BIHAR के साथ। Mob: 8797907771

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!