*तमाड़ मुख्यालय में रुआर अभियान को लेकर हुई बैठक*
तमाड़ मुख्यालय में रुआर अभियान को लेकर हुई बैठक

राॅंची : तमाड़ मुख्यालय में रुआर 2025 कार्यशाला झारखंड सरकार स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा दिए गए। आदेश के तहत समग्र शिक्षा अभियान को सफल बनाने के लिए रुआर 2025 कार्यशाला का आयोजन प्रखंड तमाड़ मुख्यालय सभागार में किया गया । कार्यशाला की अध्यक्षता संतोष कुमार महतो निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी तमाड़ ने की। कार्यशाला में उपस्थित अतिथियों का भव्य स्वागत छात्राओं, शिक्षिकाओं के द्वारा किया गया।
प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का उद्घाटन किया गया। निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी तमाड़ ने अध्यक्षीय भाषण में रुआर 2025 कार्यक्रम के उद्देश्य, आवश्यकता एवं उद्देश्य को पूरा करने की रणनीति एवं समय सीमा की जानकारी प्रदान की । अभियान पूरे प्रखंड में 21 अप्रैल से 15 मई तक चलाया जाएगा। कार्यक्रम प्रतिदिन विभाग द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जन प्रतिनिधि, सरकारी पदाधिकारी, परियोजना कर्मी तथा शिक्षकों की पूर्ण सहभागिता होनी चाहिए।
*प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मुमताज अंसारी* ने प्रतिदिन होने वाले कार्यक्रम के बारे में जानकारी प्रदान की तथा इसकी सब सफलता कैसे मिलेगी इस पर भी चर्चा की। *परियोजना पदाधिकारी ए.पी.ओ. अखिलेश कुमार* ने रुआर कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। *जिला परिषद सदस्य भवानी मुंडा* ने विद्यालय में बच्चों को गुणवंता पूर्ण शिक्षा देने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि *प्रखंड विकास पदाधिकारी सुश्री सावित्री कुमारी* ने कहा कि कोई बच्चा विद्यालय से बाहर न रहे उसके लिए नामांकन अभियान को मुख्य स्तर पर पूरा किया जाए। विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति शत- प्रतिशत हो तथा गुणवंतता पूर्ण शिक्षा बच्चों को दिया जाए जिससे सरकारी विद्यालय के बच्चे निजी विद्यालय से पीछे ना रहे साथ ही *प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शांति मुनि तिर्की* ने अपने प्रखंड के सभी आये हुए छात्रों के अभिभावक एवं शिक्षक से विनम्र अपील करते हुए कही कि इस रुआर 2025 अभियान के तहत हर गरीब से गरीब बच्चों को स्कूली शिक्षा मे जोड़ने का काम करेंगे और इस अभियान को सफल बनाने मे मदद कर अपने प्रखंड को शिक्षा के क्षेत्र मे आगे ले जाने का काम करेंगे।
साथ ही मौजूद *अन्य जनप्रतिनिधियों, कल्याण पदाधिकारी अमित कुमार, उप प्रमुख शकुन्तला खंडित, जिला परिषद सदस्य भवानी मुंडा, पंचायत समिति सदस्य रेशमा देवी, मुखिया अनिता देवी , प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कार्यालय से गंगाधर महतो सहायक अभियंता, लेखापाल पदाधिकारी विलकन हंस ,अनिमेष कुमार, कंचन कुमारी, सुमित कुमार, सविता दास, बीआरपी आनंद महतो, संजीव कुमार, भवानी महतो, सीआरसी बासुदेव प्रियदर्शी, अशोक कुमार सिंह, ललित कुमार महतो, उषा कुमारी, वीरेंद्र कुमार महतो आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मौक़े पर मौजूद शिक्षक पिनाकी महतो, रामदयाल महतो, अर्जुन महतो, धनेश्वर प्रामाणिक, तरणि कुमार महतो, सुबोध कुमार महतो, भगीरथ हजाम ,आत्मीय प्रकाश पंडा बैद्यनाथ महतो, राजकिशोर महतो,नवलकिशोर सिंह मुंडा दलगोविंद सिंह मुंडा , रामपुकार सिंह मुंडा* आदि उपस्थित रहे।