Giridih jharkhandhttps://no1newsjharkhandbihar.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifhttps://youtu.be/6-Zp-8ClT0c?si=Zd_UiVI2JhyCvJGUराज्यलोकल न्यूज़

राधास्वामी संगठन द्वारा गिरिडीह में आवास योजना के तहत भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न

 

गिरिडीह, 29 मई 2025 

राधास्वामी संगठन द्वारा संचालित आवास योजना के अंतर्गत आज गिरिडीह जिले में एक नए आवास निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आवास लाभुक अफसाना खातून, पति आसिफ अंसारी के लिए प्रस्तावित है।

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राधास्वामी संगठन में पिछले 15 वर्षों से समाजसेवा कर रहीं गिरिडीह जिला प्रभारी एवं झारखंड राज्य की मीडिया प्रभारी श्रीमती अनीशा सिन्हा उपस्थित रहीं। उक्त लाभार्थी का निबंधन संगठन की पंचायत प्रतिनिधि श्रीमती शकुंतला देवी के माध्यम से किया गया था।

 

संगठन द्वारा पूर्व में दो आवासों का निर्माण कर लाभुकों को सौंपा जा चुका है, वहीं दो अन्य आवास निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। बहुत शीघ्र ही लाभुकों को उनके नए आवासों की चाबियाँ सौंपी जाएंगी।

 

कार्यक्रम में पांच जिलों के जोन प्रभारी श्री अमित कुमार, गिरिडीह नगर अध्यक्ष सह जामतारा जिला प्रभारी व निगरानी पदाधिकारी श्री जितेंद्र कुमार उर्फ सुबोध सिंह, तथा क्षेत्र के कई ग्रामीण नागरिक भी उपस्थित थे।

 

  • अनीशा सिन्हा ने इस अवसर पर राधास्वामी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दीपक शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री दीपक कुमार शर्मा, तथा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार सिन्हा के प्रति गहन आभार व्यक्त किया।

राधास्वामी संगठन विगत 15 वर्षों से सर्वसमाज के लिए लगातार कार्यरत है। संगठन की प्रमुख सेवाओं में शामिल हैं जैसे :–

 

  1. निर्धन परिवारों की बेटियों की शादी में सहयोग
  2. बेघर लोगों को आवास प्रदान करना
  3. बच्चों की शिक्षा में सहयोग
  4. शादी या सामाजिक कार्यक्रमों में टेंट एवं डेकोरेशन की व्यवस्थ।

राधा स्वामी संगठन ने जारी किया एक महत्वपूर्ण सूचना।

संगठन के सभी योजनाओं का लाभ उठाने हेतु यह सुनिश्चित करें कि कोई भी डोनेशन राशि केवल संगठन के अधिकृत अकाउंट में ही जमा करें। इसके लिए अपने जिले के संगठन कार्यालय से संपर्क अवश्य करें। किसी अनजान व्यक्ति को नगद या पर्सनल अकाउंट में डोनेशन देने की स्थिति में संगठन या उसके पदाधिकारियों की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। ऐसी स्थिति में आप स्वयं उत्तरदायी होंगे।  साथ ही उन्होंने लाभुकों से सतर्क रहने की अपील की है।

रिपोर्ट :– मुकेश कुमार

संवादाता No1 NEWS JHARKHAND BIHAR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!