देवरी प्रखंड में ग्राम रोजगार सेवकों का स्थानांतरण, छह पंचायतों में नई तैनाती

देवरी (गिरिडीह), 29मई 2025
प्रखंड विकास पदाधिकारी, देवरी द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण एवं कार्यक्षमता को ध्यान में रखते हुए छह ग्राम रोजगार सेवकों का स्थानांतरण किया गया है। यह आदेश पत्रांक 744, दिनांक 27.05.2025 के तहत जारी किया गया।
स्थानांतरण के अनुसार, निम्न ग्राम रोजगार सेवकों को उनके पूर्व कार्यस्थल से हटाकर नये पंचायतों में तैनात किया गया है:
क्रम ग्राम रोजगार सेवक का नाम पूर्व पंचायत नवीन पंचायत
1 श्री एकलाल रविदास, बरवाबाद से चतरो
2 श्री जफरुल हसन, बरवाबाद
3 श्री विजय मंडल जखोखरो- खटोरी
4 श्री देवकी रजक, खटोरी- जमखोखरो
5 श्री जयप्रकाश राम, चतरो- बेडोडीह
6 श्री संजय बेसरा,बेडोडीह -घोसे
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने आदेश में स्पष्ट किया है कि सभी संबंधित ग्राम रोजगार सेवक अपनी नवीन पंचायत में पदस्थापन के आदेश के 24 घंटे के भीतर योगदान सुनिश्चित करें।
यह स्थानांतरण स्थानीय प्रशासन की सुचारू कार्यप्रणाली और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की दिशा में एक कदम माना जा रहा है। संबंधित पंचायत सचिवों, मुखियाओं और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को भी इस आदेश की जानकारी दे दी गई है।