Giridih jharkhandhttps://no1newsjharkhandbihar.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifhttps://youtu.be/6-Zp-8ClT0c?si=Zd_UiVI2JhyCvJGUराज्यलोकल न्यूज़

पूर्व विधायक  प्रो.  जय प्रकाश वर्मा ने किया राम प्रसाद फ्यूल का भव्य उद्घाटन।

बदडीहा में क्षेत्रीय विकास की नई रफ्तार – प्रो. जय प्रकाश वर्मा ।

 

बदडीहा (झारखंडधाम), जमुआ प्रखंड, गिरिडीह |

मुकेश वर्मा/  संवाददाता NO1 NEWS JHARKHAND BIHAR 

झारखंडधाम के बदडीहा गांव में शनिवार को राम प्रसाद फ्यूल पेट्रोल पंप का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम जनों की बड़ी उपस्थिति देखी गई।

 

मुख्य अतिथि के रूप में  गांडेय  विधानसभा के पूर्व  विधायक प्रो. जय प्रकाश वर्मा एवं स्थानीय जिला परिषद  सदस्य श्रीमती प्रभा वर्मा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उनके साथ बदडीहा के मुखिया आशुतोष कुशवाहा, पिंडरसोत मुखिया प्रतिनिधि अजीत कुमार वर्मा, पूर्व मुखिया विवेकानंद कुशवाहा, पंचायत समिति सदस्य राजेश कुमार वर्मा, और भाजपा मंडल अध्यक्ष गंगाधर वर्मा मौजूद रहे।

 

इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष कार्तिक मंडल, दशरथ वर्मा, गोविंद वर्मा, किशोरी वर्मा, जमुआ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रोहित दास, प्रो. मनोज कुमार वर्मा, जसप्रीत कुशवाहा, पंप संचालक अनुज कुमार वर्मा, तथा अनिल कुमार वर्मा भी उपस्थित थे।

 

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पेट्रोल पंप की स्थापना को बदडीहा सहित झारखंडधाम क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास की दिशा में अहम कदम बताया।

 

पूर्व विधायक  प्रो. जयप्रकाश वर्मा ने कहा, “यह पंप स्थानीय लोगों की बड़ी जरूरत को पूरा करेगा और रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।”

पंप संचालक अनुज कुमार वर्मा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, “गांव और क्षेत्र के सहयोग से यह सपना साकार हुआ है, हम सेवा में कोई कमी नहीं होने देंगे।”

 

कार्यक्रम के समापन पर सभी आगंतुकों ने पंप परिसर का निरीक्षण किया और नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!