Jharkhand

देश को मिला पहला समर्पित जनप्रतिनिधि: झारखंड के पहले विधायक जय राम कुमार महतो ने निभाया वादा, पहले वेतन का 75% जनता को समर्पित

 

रांची:

झारखंड की राजनीतिक धरती पर एक ऐतिहासिक मिसाल कायम हुई है।

 

25 साल के झारखंड के पहले विधायक बने माननीय जय राम कुमार महतो ने वह कर दिखाया जो देश में विरले ही देखने को मिलता है। उन्होंने अपने चुनावी वादे को निभाते हुए अपने पहले वेतन का 75 प्रतिशत हिस्सा जनता के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया।

 

उनके खाते में बतौर विधायक पहली बार ₹2,13,000 की राशि आई, जिसमें से लगभग ₹1,59,000 उन्होंने जरूरतमंदों के बीच बाँटने का निर्णय लिया। यह राशि शिक्षा, स्वास्थ्य और आपातकालीन सहायता जैसे ज़रूरतमंद क्षेत्रों में खर्च की जाएगी।

 

जय राम कुमार महतो ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वे राजनीति को सेवा का माध्यम मानते हैं, न कि लाभ का। और अब उन्होंने अपने कार्यों से यह सिद्ध भी कर दिया।

 

“विधायक ऐसे होने चाहिए,” — यह बात आज न सिर्फ उनके क्षेत्रवासी, बल्कि पूरा राज्य गर्व से कह रहा है। जनसेवा के इस जीवंत उदाहरण ने राजनीति में एक नई ऊर्जा और ईमानदारी का संचार किया है।

 

जनता का नेता, जनता के लिए समर्पित – जय राम कुमार महतो को सलाम!

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!