GiridihGiridih jharkhand

JLKM क़े देवरी प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार वर्मा के पिता का निधन, पार्टी नेताओं ने दी सांत्वना

 

 

देवरी प्रखंड के जोचिकनाडीह पंचायत अंतर्गत जादूरायडीह गांव निवासी एवं JLKM (झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा) के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार वर्मा के पिता का निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वे रोजाना की तरह आज सुबह-सुबह टहलने के लिए खेत की ओर गए थे, जहां अचानक खेत की मेढ़ पर गिर पड़े। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया।

इस दुखद समाचार के बाद प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार वर्मा को ढाढ़स बंधाने और सांत्वना देने के लिए JLKM के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह जमुआ विधानसभा प्रत्याशी रोहित दास, जिला अध्यक्ष रॉकी नवल, युवा जिला अध्यक्ष बंटी यादव, युवा जिला सचिव मनीष कुमार, देवरी प्रखंड उपाध्यक्ष इंद्रदेव कुमार वर्मा, प्रखंड सचिव मदन मुर्मू, माणिकबाद पंचायत कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार समेत कई पार्टी कार्यकर्ता पहुंचे।

सभी नेताओं ने इस दुख की घड़ी में प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार वर्मा को हर संभव मदद और साथ देने का आश्वासन दिया। गांव में शोक की लहर है और लोग दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!