GiridihGiridih jharkhandhttps://no1newsjharkhandbihar.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gif

गिरिडीह में “चयनित” बहाली, बाकी सिर्फ़ दर्शक — पर अब नेताओं की एंट्री से खेल बदल सकता है!

गिरिडीह।

रिपोर्ट:मंटू यादव

होमगार्ड बहाली का नोटिफिकेशन तो आया, लेकिन जमुआ, देवरी और गांवा प्रखंड के लिए पद ऐसे गायब जैसे सरकार की “जनहित” वाली घोषणाएं — सिर्फ़ कागज़ पर! नतीजा, सैकड़ों अभ्यर्थियों का भविष्य लटका और प्रशासन के कान पर जूं तक न रेंगी।

Oplus_131072

आज इसी अन्याय के खिलाफ छात्रों ने समाहरणालय में ऐसा हुंकार भरा कि प्रशासन की “सुविधाजनक नींद” टूट गई। लेकिन सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आया, जब मैदान में उतरीं जमुआ विधायक डॉ. मंजू कुमारी — जिनके तेवर देखकर लग रहा था कि अगर बहाली में बराबरी का हक़ नहीं मिला, तो आंदोलन अब “फाइल” से निकलकर “सड़क” पर होगा।

Oplus_131072

साथ में थे धनवार के तेजतर्रार नेता और JLKM( झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा)के केंद्रीय महासचिव सह धनवार विधानसभा MLA प्रत्याशी राजदेश रतन, जिनका अंदाज़ साफ़ था — “अन्याय को चुपचाप देखना हमारा काम नहीं।” दोनों ने डीसी से सीधी बात की, किसी “समिति” या “रिपोर्ट” के भरोसे नहीं, बल्कि कल तक का अल्टीमेटम थमा दिया।

Oplus_131072

संकेत साफ़ हैं — या तो सरकार 18 अगस्त की नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ाए और सभी प्रखंडों को बराबर अवसर दे, या फिर गिरिडीह में आंदोलन का “हाई वोल्टेज सीज़न 2” शुरू होगा।

Oplus_131072

वैसे प्रशासन को एक सलाह — अब भी समय है, वरना यह आंदोलन आपके ऑफिस के एसी से लेकर आपकी चैन की नींद तक सब उड़ा देगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!