GiridihGiridih jharkhand

गृह रक्षक बहाली में वंचित युवाओं की आवाज़ बुलंद — राजदेश रतन ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

गिरिडीह, 11 अगस्त 2025

रिपोर्ट:मंटू यादव

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय महासचिव-सह-धनवार विधानसभा प्रत्याशी श्री राजदेश रतन ने आज गृह रक्षक अभ्यर्थियों के साथ गिरिडीह जिला उपायुक्त से मुलाकात की और बहाली प्रक्रिया में हो रही अनियमितताओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में स्पष्ट मांग की गई है कि गिरिडीह जिले के तीन प्रखंड — गावां, जमुआ और देवरी — के युवाओं को वर्तमान गृह रक्षक (होमगार्ड) बहाली में पूरी तरह वंचित रखा गया है। इस अन्याय को दूर करते हुए, नए विज्ञापन के माध्यम से इन्हें भी इसी बहाली में शामिल किया जाए।

डीसी ने अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया कि कल गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक और कमांडेंट के साथ विशेष बैठक आयोजित की जाएगी, जिसके बाद इस मुद्दे का समाधान निकाला जाएगा।

राजदेश रतन ने बताया कि इस विषय की जानकारी पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और डुमरी विधायक माननीय जयराम कुमार महतो को दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि आवश्यकता पड़ी तो यह मामला राज्यपाल तक ले जाया जाएगा।

कार्यक्रम में सैकड़ों अभ्यर्थियों ने भाग लिया और अपने अधिकार के लिए आवाज़ बुलंद की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!