GiridihGiridih jharkhand

नवडीहा पंचायत में JLKM का पंचायत स्तरीय कमिटी गठन बैठक संपन्न

रिपोर्ट:चन्दन कु. राय

जमुआ

आज दिनांक 12 अगस्त 2025 को ग्राम पंचायत नवडीहा स्थित शिव मंदिर प्रांगण में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की पंचायत स्तरीय कमिटी गठन हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता JLKM प्रखंड अध्यक्ष संतोष यादव ने की।

कार्यक्रम में केंद्रीय सचिव शैलेश सिंह, जिला महिला मोर्चा छतरियां की अध्यक्ष सुनीता सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष देवरी इंद्रदेव वर्मा सहित तमाम जिला पदाधिकारी, प्रखंड पदाधिकारी एवं पंचायत पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को पंचायत स्तर पर मजबूत बनाने, सदस्यता अभियान चलाने और स्थानीय समस्याओं के समाधान हेतु सामूहिक पहल पर चर्चा की गई।

अध्यक्ष संतोष यादव ने कहा कि संगठन का उद्देश्य जनता की आवाज को प्रशासन तक पहुंचाना और पंचायत स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाना है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!