देवरी: दुर्घटना पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा, सामाजिक सरोकार की मिसाल

देवरी (रिपोर्ट: चंदन राय) – गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत घसकरिडीह पंचायत क़े गनधीया गांव में बुधवार को एक प्रेरणादायक सामाजिक पहल देखने को मिली। जन कल्याण संगठन के अध्यक्ष रुपेश कुमार सिंह, समाजसेवी सुखदेव जी तथा भाजपा मीडिया प्रभारी संजीव कुमार( गुड्डू )विशेष रूप से गांव पहुंचे और यहां दो माह पूर्व सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए मनोज हजरा के बेटे से मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। रुपेश कुमार सिंह ने कहा कि “मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं। ऐसे संकट की घड़ी में हम सबको मिलकर एक-दूसरे का सहारा बनना चाहिए।” उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि इलाज, आर्थिक सहायता एवं अन्य जरूरी मदद के लिए संगठन हमेशा तत्पर रहेगा।

भाजपा मीडिया प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने भी संगठन की ओर से हर तरह के सहयोग का वादा किया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परिवार की मदद नहीं, बल्कि पूरे समाज को यह संदेश है कि कठिन समय में सभी को एक-दूसरे के साथ खड़ा होना चाहिए।

इस मौके पर घनिया गांव के ग्रामीणों ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके इस प्रयास की सराहना की। ग्रामीणों ने कहा कि पीड़ित परिवार की मदद के लिए आगे आना समाज में सकारात्मक सोच और एकजुटता का प्रतीक है।

गांव में हुई इस मुलाकात से लोगों में नई उम्मीद जगी है और यह पहल सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदना का एक शानदार उदाहरण बन गई है।




