E-PaperGiridihGiridih jharkhand

देवरी में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति का जश्न, नेकपुरा पंचायत में विशेष ग्राम सभा का आयोजन

 

देवरी (रिपोर्ट: चंदन राय) — आज दिनांक 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत नेकपुरा का पंचायत सचिवालय भवन देशभक्ति के रंग में रंग गया। उपयुक्त सह जिला दंडाधिकारी के कार्यालय पत्रांक 611/जि दिनांक 14/08/25 एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी देवरी के पत्रांक 883 (N) दिनांक 13/08/25 के आलोक में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत झंडोत्तोलन से हुई।

गगनभेदी राष्ट्रगान और तिरंगे के शान से लहराने के बाद, पंचायत की मुखिया श्रीमती अहिल्या देवी की अध्यक्षता में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। देशभक्ति के माहौल में हुई इस बैठक में पंचायत सचिव पवन साहू, रोजगार सेवक मो. रमजान अली, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य संजू देवी, उपेंद्र यादव, देवंती देवी, अशोक, सुजीत राणा, रणजीत राय, मनोज कुमार, कांग्रेस राय, अमीना, रामदेव राय, ललन दास, रेवत राणा समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्राम सभा में विकास कार्यों पर चर्चा के साथ-साथ आजादी के अमर बलिदानियों को नमन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है, जो हमें गांव, समाज और राष्ट्र के उत्थान के लिए निरंतर काम करने की प्रेरणा देता है।

नेकपुरा पंचायत का यह आयोजन न केवल प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि ग्रामीणों के बीच आपसी एकजुटता और देशभक्ति की भावना को और भी प्रगाढ़ कर गया। कार्यक्रम का समापन भारत माता के जयघोष और मिठाई वितरण के साथ हुआ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!