संगठन के प्रदेश कार्यालय एवं जिला कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ झंडोतोलन।

मुकेश कुमार/संवादाता NO1 NEWS jharkhand Bihar
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राधास्वामी संगठन के प्रदेश व्यवसायिक कार्यालय में झंडोतोलन का आयोजन किया गया। झंडा आरोहण प्रदेश अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार सिन्हा ने किया।
इस अवसर पर श्री सिन्हा ने झारखंडवासियों एवं समस्त भारतवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा—
> “15 अगस्त 1947 वह ऐतिहासिक दिन था, जब भारत ने ब्रिटिश शासन से आज़ादी प्राप्त की और स्वतंत्रता की नई सुबह देखी। यह दिन हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। उन्हीं के बलिदान के कारण हम आज़ाद भारत में सांस ले पा रहे हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि भले ही आज़ादी को 79 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन देश पूर्ण रूप से स्वतंत्र नहीं है। गरीबी इसका सबसे बड़ा प्रमाण है। राधास्वामी संगठन पिछले 15 वर्षों से देश को आर्थिक आज़ादी दिलाने के लिए निरंतर कार्यरत है और यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा।
इस मौके पर गिरिडीह जिला प्रभारी सह मीडिया प्रभारी अनीशा सिन्हा ने भी सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं और संगठन के माध्यम से ग्रामीणों एवं झारखंडवासियों को आर्थिक स्वतंत्रता दिलाने की प्रतिबद्धता जताई।
कार्यक्रम में गिरिडीह नगर अध्यक्ष सह जामताड़ा जिला प्रभारी सह निगरानी पदाधिकारी (झारखंड) जितेंद्र कुमार (सुबोध सिंह), जिला जोन प्रभारी अमित कुमार सहित संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदेश कार्यालय के साथ-साथ सभी जिला कार्यालयों में भी स्वतंत्रता दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।




