नवनियुक्त सहायक शिक्षकों का ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में हुआ भव्य सम्मान

तिसरी (गिरिडीह) – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल, गुमगी के प्रांगण में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हाल ही में झारखंड सरकार द्वारा चयनित नवनियुक्त सहायक शिक्षकों को अंगवस्त्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया।

ज्ञात हो कि तिसरी प्रखंड से कुल 28 अभ्यर्थियों का जेएसएससी के माध्यम से सहायक आचार्य के पद पर चयन हुआ है, जो पूरे प्रखंड के लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों ने सभी शिक्षकों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

विद्यालय के निदेशक धर्मेंद्र यादव ने कहा कि— “एक साथ इतने अधिक युवाओं का शिक्षक पद पर चयन होना तिसरी प्रखंड की ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह न केवल अभ्यर्थियों बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है।”

जिला परिषद सदस्य श्री राम कुमार राउत ने अपने संबोधन में कहा कि— “आप सभी ने कठिन परिश्रम और लगन से सफलता पाई है। आने वाले समय में आप बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नैतिक मूल्यों से समृद्ध करने का कार्य करेंगे, यही सच्ची देशभक्ति होगी।”

इस अवसर पर जिन शिक्षकों का चयन हुआ है उनमें प्रमुख नाम हैं – मुकेश यादव, अरविंद कुमार गुप्ता, अनिल कुमार यादव, श्याम देव प्रसाद यादव, महेश कुमार, तिलकधारी राय, भुनेश्वर पंडित, बड़कू मरांडी, अनंत किशोर गुप्ता, नितेश कुमार, सुनील कुमार, पंकज कुमार सेठ, प्रहलाद कुमार बरनवाल, विष्णु प्रसाद यादव, दीपक कुमार, सुरेंद्र कुमार उपाध्याय, राजेश कुमार साव, उमेश कुमार साव, दिलीप कुमार, ब्रह्मदेव बरनवाल, विजय यादव, सुरेश प्रसाद यादव और पुरुषोत्तम कुमार शर्मा।

कार्यक्रम में जिप सदस्य रामकुमार राउत, जिप प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव, मुखिया मो. हाशिम उद्दीन, माले नेता जयनारायण यादव, समाजसेवी रामचरित्र राउत, मुखिया सोनी कुमारी, अमरदीप निराला, अशोक मिस्त्री, आनंदी यादव, आलोक अकेला, मनोज शर्मा, शिक्षक वीरेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

यह सम्मान समारोह न केवल नवनियुक्त शिक्षकों के लिए प्रेरणादायक रहा, बल्कि पूरे प्रखंड में सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह का संचार कर गया।




