Uncategorized

साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, गिरिडीह पुलिस ने दबोचा एक आरोपी, दो फरार

 

गिरिडीह:

गिरिडीह पुलिस को 19 अगस्त 2025 को गुप्त सूचना मिली थी कि गाण्डेय थाना क्षेत्र अंतर्गत गाण्डेय से डाकबंगला जाने वाली मुख्य सड़क के समीप नियामडीह गाँव में कुछ साइबर अपराधी साइबर ठगी करने के इरादे से सक्रिय हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई की गई।

 

साइबर थाना प्रभारी रमेश्वर भगत के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने छापेमारी कर एक अपराधी को धर दबोचा, जबकि दो अन्य अपराधी मौके से फरार होने में सफल रहे। गिरफ्तार आरोपी से मोबाइल फोन, सिम कार्ड आदि आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

तक्मुल अंसारी, उम्र लगभग 38 वर्ष, पिता – अब्दुल रहमान, निवासी – बनिसमी, थाना – मारगोमुंडा, जिला – देवघर।

 

 

फरार अभियुक्त:

1. मक्बूल अंसारी, उम्र लगभग 35 वर्ष, पिता – अब्दुल रहमान, निवासी – बनिसमी, थाना – मारगोमुंडा, जिला – देवघर।

2. छोटू अंसारी उर्फ भो फाकल, पिता – लियाकत अंसारी, निवासी – फुलजोड़ी, थाना – गाण्डेय, जिला – गिरिडीह।

बरामद सामान:

मोबाइल – 03

सिम कार्ड – 03

पुलिस की कार्रवाई:

पुलिस टीम ने मौके से अपराधियों के मोबाइल और सिम जब्त किए। प्राथमिक पूछताछ में पता चला कि आरोपी लोग व्हाट्सएप पर फर्जी .apk फाइल भेजकर आम लोगों के मोबाइल में घुसपैठ कर उनकी निजी जानकारी और बैंकिंग डिटेल चुरा लेते थे। इसके बाद खातों से अवैध रूप से पैसे की निकासी करते थे।

 

छापामारी दल में शामिल पुलिस अधिकारी:

1. पु.नि. रमेश्वर भगत, प्रभारी साइबर थाना

2. पु.अ.नि. गुंजन कुमार

3. पु.अ.नि. पुनीत कुमार गौतम

4. स0अ0नि0 गजेंद्र कुमार

5. स0अ0नि0 (68) अभिमन्यु कुमार

6. पुलिस लाइन से प्राप्त सशस्त्र बल

केस दर्ज:

इस संबंध में साइबर थाना गिरिडीह में कांड संख्या 31/2025, दिनांक – 19.08.2025, दर्ज किया गया है। पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!