पचम्बा बुढ़वा तालाब के पास जर्जर सड़क पर छात्रों का विरोध, सड़क जाम।

मुकेश वर्मा/संवादाता NO1 NEWS jharkhand Bihar
गिरिडीह :–गिरिडीह के पचम्बा बुढ़वा तालाब के पास जर्जर सड़क और लगातार जलजमाव से परेशान स्कूली छात्रों ने मंगलवार को सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। बच्चों ने आरोप लगाया कि खराब सड़क और गंदगी की वजह से उन्हें रोज स्कूल आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
अचानक हुए इस विरोध से सड़क पर आवागमन बाधित हो गया और राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी। हैरानी की बात यह रही कि सूचना के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे।
करीब एक घंटे बाद बच्चे खुद ही स्कूल लौट गए। इस दौरान समाजसेवी पवन कंधवे और पूर्व मुखिया ठाकुर दास मौके पर पहुंचे और कहा कि पचम्बा क्षेत्र की सड़कों की हालत लंबे समय से बदतर है, लेकिन विभाग लापरवाह बना हुआ है।
स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द मरम्मत और जलजमाव की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो छात्रों और क्षेत्रवासियों का आक्रोश और तेज हो सकता है।




