बेंगाबाद में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार कार तालाब में गिरी, युवती की मौत।

मुकेश वर्मा/संवादाता NO1 NEWS jharkhand Bihar
बेंगाबाद, गिरिडीह। शुक्रवार की शाम गिरिडीह-देवघर मुख्य मार्ग पर बेंगाबाद थाना क्षेत्र के करणपुरा के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार वरना कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित तालाब में जा गिरी।
घटना की सूचना मिलते ही बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बिना देर किए उन्होंने तालाब में छलांग लगाकर कार का शीशा तोड़ा और उसमें फंसी युवती को बाहर निकाला। गंभीर हालत में युवती को गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया, जहां आईसीयू में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतका की पहचान पचंबा टीवी सेंटर निवासी संजय सिन्हा की पुत्री कोमल कुमारी के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि कोमल रांची में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही थी।
हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार के तेज रफ्तार से आकर तालाब में गिरने के दृश्य साफ दिखाई दे रहे हैं। पुलिस कार में सवार अन्य युवक और वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है।




