गिरिडीह सनशाइन का हिंदी कार्मेल स्कूल में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम।

मुकेश कुमार/संवादाता NO1 NEWS jharkhand Bihar
गिरिडीह :– इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन की ओर से बुधवार को हिंदी कार्मेल हाई स्कूल में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब की अध्यक्ष कविता राजगढ़िया ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को पर्यावरण के महत्व से अवगत कराना और उनमें प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करना है।
इस अवसर पर छात्रों को पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। वक्ताओं ने बताया कि किस प्रकार छोटी-छोटी आदतों में बदलाव—जैसे प्लास्टिक का कम उपयोग, वृक्षारोपण, जल का संरक्षण और स्वच्छता पर ध्यान देकर—हम पर्यावरण को सुरक्षित रख सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। उनके बेहतर प्रदर्शन में शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। स्कूल की प्रधानाध्यापिका सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं इस अवसर पर उपस्थित रहीं।
इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन की यह पहल समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम मानी जा रही है।




