BengabadGiridihGiridih jharkhandराज्यलोकल न्यूज़

तेज रफ्तार कार तालाब में गिरने से युवती की मौत का हुआ खुलासा, चालक गिरफ्तार।

 

गिरिडीह। बेंगाबाद प्रखंड में बीते 21 अगस्त को हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। तेज रफ्तार से आ रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई, जिससे उसमें सवार एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया।

 

इस संबंध में बेंगाबाद थाना में कांड संख्या 124/2025 दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान बेंगाबाद प्रखंड के हरिला पंचायत के धावटांड गांव निवासी मोहम्मद शादाब के रूप में हुई है।

 

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि हादसा लापरवाही और तेज रफ्तार की वजह से हुआ। पूछताछ के बाद आरोपी चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि कार में और कितने लोग सवार थे तथा घटना के समय की अन्य परिस्थितियाँ क्या थीं।

 

हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि अगर चालक सावधानी बरतता तो यह हादसा नहीं होता। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!