गिरिडीह (अधनचुवा) : नवयुवक गणेश पूजा समिति, अधनचुवा के तत्वावधान में गणेश महोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। पूजा पंडाल में हजारों की संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण उपस्थित हुए और भगवान श्री गणेश के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।


इस अवसर पर भक्ति जागरण का भी आयोजन किया गया, जिसमें भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भक्तिमय माहौल बना दिया।
समिति के सदस्य अंकित कुशवाहा ने बताया कि “लगातार आसपास के विभिन्न गांवों से श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। लगभग 15 गांवों से लोगों की भागीदारी हो रही है, जिससे यह आयोजन सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बन गया है।”

ग्रामीणों ने बताया कि गणेश पूजा समिति हर साल इस तरह का आयोजन करती है, जिससे लोगों में धार्मिक आस्था और सामाजिक मेल-जोल को मजबूती मिलती है। आने वाले दिनों में भी कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।



