BengabadGiridihलोकल न्यूज़

बकाया पैसे को लेकर खूनी विवाद, युवक की हत्या – आरोपी गिरफ्तार।

 

मुकेश कुमार /संवादाता NO1 NEWS JHARKHAND BIHAR 

गिरिडीह। बेंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत मुण्डराडीह गांव में रविवार की देर शाम बकाया पैसे की मांग को लेकर हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान मकसूद अंसारी (उम्र करीब 40 वर्ष) पिता बसीर अंसारी, निवासी मुण्डराडीह ने अनाउल अंसारी पिता जमालुद्दीन अंसारी पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अनाउल को इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक गिरिडीह को अवगत कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 1 सितंबर को अशगन्दों जंगल के पास से आरोपी मकसूद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार चाकू को बरामद किया। साथ ही उसके पास से रियलमी कंपनी का स्मार्टफोन, घटना के समय पहने गए खून से सने कपड़े, खून से सनी मिट्टी और नियंत्रण नमूना भी जब्त किया गया। पुलिस ने इस संबंध में बेंगाबाद थाना कांड संख्या-130/25, दिनांक 01.09.2025, धारा 103 (1)/3 (5) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

 

छापेमारी अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर गिरिडीह के अलावा थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार सिंह, पु०नि० ममता कुमारी, पु०अ०नि० विजय मंडल, पु०अ०नि० रविन्द्र कुमार सिंह, पु०अ०नि० विभुति देव, स०अ०नि० बुधेश्वर सरदार, हविलदार प्रमोद दास और आरक्षी अजीत कुमार शामिल थे। मामले की आगे की अनुसंधान की जिम्मेदारी थाना प्रभारी को दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!