Bengabadलोकल न्यूज़

बदवारा पंचायत भवन में निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर।

100 से अधिक मरीजों ने कराया इलाज, मिले ऑपरेशन व दवा की सुविधा।

 

मुकेश कुमार /संवाददाता NO 1NEWS JHARKHAND BIHAR 

स्थानीय मुखिया के सौजन्य से कलावती हॉस्पिटल, बेंगाबाद द्वारा मंगलवार को बदवारा पंचायत भवन में निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चले इस शिविर में आसपास के दर्जनों गाँवों से आए 100 से अधिक मरीजों ने अपनी आँखों की जाँच कराई और उपचार प्राप्त किया।

 

शिविर में मोतियाबिंद, ग्लूकोमा, नाखुना समेत सभी प्रकार के नेत्र रोगों की जाँच की गई। चिकित्सकों ने मरीजों को आँखों की बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए। जिन मरीजों को ऑपरेशन की आवश्यकता पाई गई, उनके लिए निःशुल्क ऑपरेशन की सुविधा दी जाएगी। साथ ही दवा, चश्मा, रहने और खाने की भी मुफ्त व्यवस्था की गई है।

 

इस शिविर का संचालन अनुभवी नेत्र चिकित्सक डॉ. बीरेंद्र कुमार द्वारा किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह के शिविर से गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को बड़ी राहत मिलती है। निजी अस्पतालों में महंगे इलाज के कारण अधिकतर लोग समय पर इलाज नहीं करा पाते, जबकि यहाँ पूरी तरह निःशुल्क सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं।

 

शिविर में भाग लेने के लिए मरीजों को केवल आधार कार्ड और राशन कार्ड लाना अनिवार्य था। सुबह से ही पंचायत भवन में महिलाओं, पुरुषों और बुजुर्गों की भीड़ लगी रही।

 

इस आयोजन की पहल बढ़वारा मुखिया प्रतिनिधि सह भाजपा मंडल अध्यक्ष छोटकी खरगडीहा रघुनंदन कुशवाहा ने की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी है, इसलिए समय-समय पर ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहना चाहिए।

गौरतलब है कि कलावती हॉस्पिटल, बेंगाबाद में नेत्र रोगों के अलावा अन्य सभी बीमारियों का सस्ता एवं गुणवत्तापूर्ण इलाज भी उपलब्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!