गिरिडीह। जिले में राधा स्वामी संगठन के नेता एवं गाण्डेय विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी शमीम अख़्तर को पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।
मामला वाहन फाइनेंस से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोप है कि शमीम अख़्तर ने कई लोगों से वाहन उपलब्ध कराने के नाम पर पूरी राशि वसूल ली, लेकिन संबंधित फाइनेंस कंपनी को भुगतान नहीं किया। परिणामस्वरूप लाभुकों को वाहन की किस्त और कागजी प्रक्रिया में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ा।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच जारी है। यदि और भी पीड़ित सामने आते हैं तो उनके बयान भी दर्ज किए जाएंगे।
इस गिरफ्तारी ने जिले की सियासत और सामाजिक हलकों में हलचल मचा दी है। एक धार्मिक और राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़े व्यक्ति की गिरफ्तारी को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।




