
मधुपुर संवाददाता सनी जाहिद
देश की रक्षा करते हुए मधुपुर प्रखंड के कजरा टांडेरी पंचायत गोविन्दपूरा गाँव के वीर पुत्र अग्निवीर नीरज चौधरी ने शहादत दी है। वह जम्मू-कश्मीर के दुर्गम सियाचिन ग्लेशियर में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। जैसे ही शहादत की खबर गाँव पहुँची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और ग्रामीणों की आँखें नम हो गईं।
शहीद नीरज चौधरी ढाई साल पहले अग्निवीर योजना के तहत भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। उनकी बहादुरी और देशभक्ति की मिसाल हमेशा याद रखी जाएगी।
परिवार और ग्रामीणों के मुताबिक, शहीद का पार्थिव शरीर कल गाँव लाया जाएगा। अंतिम संस्कार गाँव के टनडेरी नदी घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
गाँव में मातम का माहौल है। लोग बड़ी संख्या में परिजनों के घर पहुँचकर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं प्रशासन की ओर से भी शहीद को अंतिम सम्मान देने की तैयारी की जा रही है।
ग्रामीणों ने कहा कि नीरज चौधरी की शहादत पर उन्हें गर्व है, लेकिन उनके जाने से गाँव ने अपना एक वीर सपूत खो दिया।




