
गिरिडीह जिले में अवैध बालू खनन का कारोबार इन दिनों अपने चरम पर है। जानकारी के अनुसार बढ़कर नदी (जो कि बिरनी और सरिया प्रखंड की सीमा पर स्थित है) पर रोजाना सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर लगाकर बालू की अवैध निकासी की जा रही है।
स्थानीय लोगों और सूत्रों का कहना है कि यह कारोबार लंबे समय से चल रहा है और बालू माफियाओं का मनोबल इतना बढ़ गया है कि खुलेआम दिनदहाड़े खनन किया जा रहा है।

हमारे नंबर वन न्यूज़ चैनल के स्थानीय संवाददाता ने कल जब फील्ड का दौरा किया तो उन्होंने अपनी आंखों से देखा कि किस तरह नदी पर बड़ी संख्या में ट्रैक्टर लगे हुए थे और लगातार बालू की ढुलाई की जा रही थी। संवाददाता ने मौके से पूरी कवरेज भी की।
गौरतलब है कि यह पूरा मामला खनन विभाग और स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत या उदासीनता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। अवैध कारोबार के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होना प्रशासन की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध खनन से जहां सरकार को भारी राजस्व का नुकसान हो रहा है, वहीं पर्यावरण और नदी की पारिस्थितिकी भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। इसके बावजूद प्रशासन का चुप रहना समझ से परे है।

अब देखना यह होगा कि गिरिडीह प्रशासन इस अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए कब और कैसी कार्रवाई करता है।
खबर से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी लेना हो या खबर देना हो तो संपर्क करें 8797907771





Good 👍