गिरिडीह/ बेंगाबाद : बेंगाबाद लगातार दो दिन से हुई बारिश के कारण बेंगाबाद थाना क्षेत्र के फैज नंबर 2 में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कल से लाइन कटी हुई है और अब तक 24 घंटे से अधिक समय बीत चुके हैं, लेकिन विभाग और प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि वे लगातार बिजली विभाग से संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं। हर बार यही कहा जा रहा है कि “मिस्त्री काम कर रहे हैं”, लेकिन हकीकत यह है कि क्षेत्र में अब तक बिजली नहीं आई है। स्थानीय स्तर पर यह स्थिति अब तीसरे दिन तक पहुँच जाए गी, जिससे लोगों में गहरी नाराज़गी है।
दुर्गा पूजा के समय बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। पूजा-पंडालों में प्रकाश व्यवस्था बाधित हो रही है, वहीं आम लोगों की दैनिक दिनचर्या भी पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गई है।
इस मामले को लेकर जब न्यूज़ पोर्टल ने स्थानीय मिस्त्री से बातचीत की तो उनका कहना था कि “लाइन दुरुस्त होने में अभी और समय लगेगा”। सवाल यह है कि जब त्योहार का समय चल रहा है, तब बिजली विभाग और प्रशासन की चुप्पी लोगों को और परेशान कर रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या सिर्फ एक तकनीकी गड़बड़ी नहीं, बल्कि विभागीय लापरवाही का नतीजा है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द बिजली बहाल करने और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
किसी भी प्रकार का खबर देना हो या विज्ञापन हो तो तुरंत संपर्क करें 8797907771




