GiridihJharkhandटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशराज्यलोकल न्यूज़
Trending

आमबागान मेला: बिना रिफाइंड तेल के बने व्यंजनों ने लोगों का मन जीता।

गिरिडीह। दुर्गा पूजा को लेकर आमबागान में इस वर्ष भी भव्य मेला का आयोजन किया गया है। मेले में तरह-तरह की दुकानें लगी हैं, जिनमें खाने-पीने के स्टॉल लोगों के लिए खास आकर्षण बने हुए हैं।

 

इसी क्रम में होटल गिरिडीह हिल्स का स्टॉल चर्चा का केंद्र बना हुआ है। इस स्टॉल की खासियत यह है कि यहां बिना रिफाइंड तेल के व्यंजन परोसे जा रहे हैं। संचालक ने बताया कि चाउमिन और पाव भाजी जैसी लोकप्रिय डिशेज़ को सरसों तेल से बनाया जा रहा है, जिससे न सिर्फ स्वाद बेहतर हो रहा है बल्कि यह सेहत के लिए भी लाभदायक है।

स्थानीय संवाददाता नवीन राज टाइगर ने जब इस स्टॉल पर परोसे गए व्यंजनों का स्वाद चखा, तो उन्होंने भी स्वाद और गुणवत्ता की खुलकर सराहना की। स्टॉल संचालकों का कहना है कि उनका उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्यवर्धक और स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराना है।

मेले में पहुंचे कई आगंतुकों ने भी इस अनोखे प्रयोग की प्रशंसा की और कहा कि इस तरह की पहल को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। जो भी लोग आमबागान मेला घूमने आएं, वे होटल गिरिडीह हिल्स के व्यंजनों का स्वाद जरूर चखें।

NAWIN RAJ TIGER (JH / BR HEAD)

झारखंड और बिहार का सबसे भरोसेमंद हिंदी रीजनल न्यूज़ चैनल। यहाँ पाएँ – 📰 ताज़ा खबरें ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 🏛 राजनीतिक अपडेट 🌍 राज्य और देश की प्रमुख घटनाएँ हमारा उद्देश्य है – तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार आप तक पहुँचाना। झारखंड-बिहार की हर छोटी-बड़ी ख़बर के लिए बने रहिए हमारे NO1NEWS JHARKHAND, BIHAR के साथ। Mob: 8797907771

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!