BengabadGiridihGiridih jharkhand

सरकार आपके द्वार” अभियान: बदवारा पंचायत भवन में लगा सेवा शिविर, जरूरतमंदों को मिला त्वरित लाभ उमड़ी भीड़ ।

मुकेश वर्मा/ संवादाता NO1 NEWS Jharkhand Bihar 

बेंगाबाद प्रखंड के अंतर्गत बदवारा पंचायत भवन में सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत गुरुवार को “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर अपनी समस्याएँ एवं आवेदनों को दर्ज कराया। सरकार की यह पहल जरूरतमंदों को उनके अधिकार एवं सुविधाएँ समय पर उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभा रही है।

कैंप में सामाजिक सुरक्षा, खाद्य आपूर्ति, राजस्व, स्वास्थ्य, कृषि, मनरेगा, पेंशन, आवास सहित कई विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। अलग-अलग विभागों की ओर से बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर मौके पर ही प्राथमिक कार्रवाई शुरू कर दी गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से बेंगाबाद प्रखंड पदाधिकारी सुनील कुमार मुर्मु, अंचल अधिकारी, बेंगाबाद प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव, 20 सूत्री अध्यक्ष नन्नू लाल किस्कू उर्फ टाइगर, बटवारा पंचायत की मुखिया अनीता कुमारी, पंचायत समिति सदस्य जया देवी और जनप्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार बर्मा उपस्थित रहे। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने स्टॉलों का निरीक्षण किया और लाभुकों से बातचीत कर उनकी समस्याएँ सुनीं।

स्थानीय लोगों ने कहा कि “सरकार आपके द्वार” जैसे शिविरों से उन्हें बेहद सुविधा मिल रही है, क्योंकि एक ही जगह कई विभागों से संबंधित कार्य आसानी से पूरे हो जा रहे हैं। प्रशासन ने आश्वस्त किया कि सभी प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निवारण किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!