GiridihGiridih jharkhandलोकल न्यूज़

बड़ी खबर — विशनपुर में जंगली हाथी ने बुजुर्ग किसान की जान ली, ग्रामीणों का फॉरेस्ट विभाग के खिलाफ उग्र प्रदर्शन

गिरिडीह जिले के नवडीहा OP क्षेत्र के विशनपुर गाँव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में धान काट रहे लगभग 60 वर्षीय जागो महतो को जंगली हाथियों के झुंड ने कुचलकर मार डाला। बताया जा रहा है कि करीब 30 हाथियों का बड़ा झुंड अचानक पीछे से खेत में घुस आया और जागो महतो को संभलने या भागने का मौका तक नहीं मिला।

 

हादसे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने बेंगाबाद–चतरो मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और फॉरेस्ट विभाग के खिलाफ नारेबाज़ी की। ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार हाथियों का आतंक बढ़ रहा है, लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही।

 

सूचना मिलने पर फॉरेस्ट विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। विभाग ने मृतक के परिवार को उचित मुआवज़ा देने का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम हटाया गया।

 

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से हाथियों का झुंड क्षेत्र में लगातार घूम रहा है और फसल से लेकर जान–माल का खतरा बढ़ता जा रहा है।

 

यह घटना वन विभाग की व्यवस्थाओं पर कई गंभीर सवाल खड़े करती है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द सुरक्षा उपाय नहीं किए गए तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!