GiridihGiridih jharkhand

मृतक कमलेश सिंह के परिजनों से मिलते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर गिरिडीह एसपी डॉ. विमल कुमार से की फोन पर बातचीत।

देवरी (गिरिडीह) | रिपोर्टर: चंदन राय

गिरिडीह जिला अंतर्गत देवरी प्रखंड के मनिकबाद गांव में सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष श्री बाबूलाल मरांडी पहुंचे। उन्होंने मृतक कमलेश सिंह के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।

 

इस दौरान श्री मरांडी ने घटना को गंभीर बताते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार से फोन पर बातचीत की और मामले में त्वरित व निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना प्राथमिकता है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने प्रशासन से कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग की।

 

मौके पर स्थानीय भाजपा नेता, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!