हिरोड़ीह थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
गिरिडीह | हिरोड़ीह थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग कांडों में नामजद प्राथमिक अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिरोड़ीह थाना कांड संख्या 162/25, दिनांक 14.12.25, धारा 305(ए), 331(4) BNS के अप्राथमिकी अभियुक्त जहूर अंसारी, पिता स्वर्गीय कार्तिक मियां, ग्राम मानिकबाद, थाना हिरोड़ीह को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
वहीं दूसरी ओर, हिरोड़ीह थाना कांड संख्या 05/26, दिनांक 13.01.26, धारा 76, 115(2), 117(2), 118(1), 109, 126(2), 303(2), 308(3), 351(2), 352, 3(5) BNS के प्राथमिक अभियुक्त अजय मंडल, पिता स्वर्गीय रघु मंडल, ग्राम करिहारी, थाना हिरोड़ीह′, जिला गिरिडीह को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
दोनों अभियुक्तों को आज दिनांक 14.01.26 को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है और अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



