GiridihJharkhandटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेश
Trending

बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बलगो गांव में अनुशासन के साथ सरस्वती पूजा आयोजन

गिरिडीह | बेंगाबाद
गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलाटांड़ बलगो गांव में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना काफी धूमधाम और श्रद्धा के साथ की जा रही है। पूजा में गांव के महिला, पुरुष एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

वहीं प्रशासन की ओर से सख्त निर्देश दिया गया है कि पूजा के दौरान डीजे नहीं बजाया जाएगा और शराब का सेवन कर किसी भी प्रकार का हंगामा नहीं किया जाएगा। निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विधि-सम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने पूजा समिति से अपील की है कि नियम तोड़ने वालों की सूचना तुरंत थाना को दें।

इन निर्देशों को लेकर ग्रामीणों में काफी जागरूकता और सतर्कता देखी जा रही है। फिलहाल गांव में मां सरस्वती की पूजा शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल में जारी है।

गिरिडीह से अधिक जानकारी दे रहे हैं
नवीन कुमार उर्फ नवीन राज टाइगर

NAWIN RAJ TIGER (JH / BR HEAD)

झारखंड और बिहार का सबसे भरोसेमंद हिंदी रीजनल न्यूज़ चैनल। यहाँ पाएँ – 📰 ताज़ा खबरें ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 🏛 राजनीतिक अपडेट 🌍 राज्य और देश की प्रमुख घटनाएँ हमारा उद्देश्य है – तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार आप तक पहुँचाना। झारखंड-बिहार की हर छोटी-बड़ी ख़बर के लिए बने रहिए हमारे NO1NEWS JHARKHAND, BIHAR के साथ। Mob: 8797907771

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!