डॉ बशीर हेल्थकेयर का उद्घाटन, मंत्री हफीजुल हसन ने किया शुभारंभ..

गांडेय (गिरिडीह) – सोमवार को गांडेय प्रखंड में दिवंगत समाजसेवी डॉ. बशीर की स्मृति में स्थापित डॉ बशीर हेल्थकेयर का उद्घाटन झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
मौके पर वक्ताओं ने डॉ. बशीर के सामाजिक कार्यों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा लोगों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी। अस्पताल के संचालक ने बताया कि यह हेल्थकेयर सेंटर भी उसी सेवा भावना के साथ क्षेत्रवासियों को बेहतर इलाज की सुविधा देने का प्रयास करेगा।

उद्घाटन कार्यक्रम में डॉ. असलम परवेज (एमबीबीएस, जेआरसीपी – Patliputra Medical College and Hospital), डॉ. ए.के. हसन (एमडी पैथ), डॉ. नशरा खान, डॉ. वसीम, डॉ. एन. मोहम्मद, डॉ. एम.ई.एच. अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
अस्पताल के शुरू होने से आसपास के लोगों में खुशी देखी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब उन्हें इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होगी।

रिपोर्ट – गांडेय से संवाददाता सज्जादा सलीम




